इस्लामाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
डान डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट किस प्रकार का था, इसका पता नहीं चल पाया है। आपात सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath