इटैलियन ओपन के पहले दौर में हारे सर्वेन्टीज

रोम, 10 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी फिलिप कोल्शक्राइबर ने मंगलवार को इटैलियन ओपन के पहले दौर में स्पेन के इनिगो सवेन्टीज को 6-4, 6-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विश्व के नंबर 26 खिलाड़ी कोल्शक्राइबर ने मुकाबला जीतने के लिए एक घंटे 26 मिनट का समय लिया।

अगले दौर में बुधवार को जर्मनी के इस खिलाड़ी का सामना विश्व के नंबर पांच खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा। नडाल को हाल ही में मैड्रिड ओपन में एंडी मरे ने हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493