मॉडल से अभिनेत्री बनीं वालूशा को अच्छी कहानियों की तलाश

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी पहली फिल्म ‘फैन’ के बाद मॉडल से अभिनेत्री बनीं वालूशा डिसूजा का कहना है कि वह चाहती हैं कि अभिनेत्री के तौर पर उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदार मिलें। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अपनी अगली फिल्म अच्छी कहानी और अच्छे किरदार के आधार पर चुनेंगी।

वालूशा ने आईएएनएस से कहा, “कहानी और किरदार अच्छा होना चाहिए। यह सबसे अहम है। मैं अभिनेत्री के तौर पर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती हूं। मैं महान सिनेमा और महान भूमिकाएं करना चाहती हूं।”

मॉडल के रूप में रैंप पर जलवे बिखेरने के बाद और अपने परिवार के लिए अपनी पेशेवर जिंदगी को पीछे छोड़ने के बाद वालूशा ने कुछ समय बाद ‘फैन’ के साथ हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी पारी की शुरुआत की।

मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हुई थी। वालूशा ने फिल्म में शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाया था।

उन्होंने कहा, “कई चीजें मुझे रोमांचित कर रही हैं, लेकिन जब तक चीजें पूरी तरह तय नहीं हो जातीं, मैं कुछ नहीं कहूंगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493