पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश के बाद बुधवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास दर्ज किए की संभावना है।
इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, भागलपुर में 20.4 डिग्री तथा गया में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को गया में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री, पटना में 40.6 डिग्री और पूर्णिया का 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 34.80 मिलीमीटर व भागलपुर में 26.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath