नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में बुधवार को टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अपराह्न 2.20 बजे आयकर कार्यालय के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई।”
दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक जी.सी. मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “यह मध्यम दर्जे की आग है। इलाके में स्थित इमारतों की सुरक्षा को देखते हुए आग बुझाने के लिए हमने 21 गाड़ियां भेजी।”
अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा कि जब उन्हें इमारत में आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने शुरू में दमकल की छह गाड़ियां भेजी।
इसके बाद जब आग अधिक फैल गई तो उन्हें दमकल की अन्य गाड़ियां भेजनी पड़ी।
dharmpath.com dharmpath