पश्चिम वर्जीनिया प्राइमरी में सैंडर्स ने क्लिंटन को हराया

वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोकेट्रिक दावेदार बर्नी सैंडर्स ने पश्चिम वर्जीनिया के प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। यहां 2008 में उनकी प्रतिद्वंद्वी और पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने जीत हासिल की थी।

पोलिटिको की रपट के मुताबिक, मंगलवार शाम तक सैंडर्स ने क्लिंटन के 36.7 प्रतिशत वोटों की तुलना में 51 प्रतिशत वोटों से बढ़त हासिल कर ली थी।

सैंडर्स ने सलेम ओरेगॉन में खुशी से चिल्ला रहे समर्थकों की भीड़ से कहा, “पश्चिमी वर्जीनिया में आज रात (मंगलवार रात) की हमारी जीत के साथ हम 19 राज्यों में प्राइमरी और कॉकस में जीत हासिल कर चुके हैं और मैं स्पष्ट तौर पर कहता हूं, ‘हम डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी जीत लेंगे।”‘

सलेम ओरेगॉन में 17 मई को मतदान होगा।

सैंडर्स के प्रचार प्रबंधकों द्वारा जारी एक अलग बयान में वर्माउंट के सीनेटर ने “पश्चिमी वर्जीनिया के लोगों का एक ऐसे राज्य में आज की भारी जीत के लिए धन्यवाद किया, जिसमें 2008 में हिलेरी क्लिंटन को भारी जीत हासिल हुई थी।”

सैंडर्स ने कहा, “पश्चिमी वर्जीनिया श्रमिक वर्ग का राज्य है और वहां काफी लोगों को तकलीफ हो रही है। अधिकांश अमेरिकियों की तरह वे भी जानते हैं कि व्यवस्था की राजनीति और व्यवस्था की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद देर हो चुकी है। उन्हें वास्तविक बदलाव चाहिए।”

डेमोक्रेट्स ने मंगलवार को नेब्रास्का में राष्ट्रपति ‘सौंदर्य प्रतियोगिता’ के लिए भी मतदान किया था। इस प्रतियोगिता में क्लिंटन के 10 की तुलना में सैंडर्स को 15 प्रतिनिधियों का मत हासिल हुआ था।

अब तक क्लिंटन 2,228 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल कर चुकी हैं, जबकि सैंडर्स के समर्थन में 1,454 प्रतिनिधि हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493