पुडुचेरी में 344 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कुल 344 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि इनमें 21 महिलाएं और एक किन्नर उम्मीदवार शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रशासित पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान 930 मतदान केंद्रों पर होंगे।

भारतीय जनता पार्टी, एआईएडीएमके और आल इंडिया एनआर कांग्रेस जहां सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं बाकी पार्टियों ने चुनिंदा सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

चुनाव मैदान में 96 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।

मतदाताओं और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े ओझुकारइ सीट पर सर्वाधिक 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। सबसे कम नामांकन करैकल (उत्तर) सीट के लिए हुए हैं, जहां मात्र आठ उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493