छग : प्रशिक्षण के दौरान बम फटा, विशेषज्ञ नरेंद्र की मौत

जगदलपुर, 11 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित जंगलवार कालेज में प्रशिक्षण के दौरान अचानक ही बम फट जाने से बम निरोधक विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे से समूचे पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रोजाना की तरह आज भी कालेज के प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह प्रशिक्षार्थियों को बम निष्क्रिय करने के तौर तरीके सिखा रहे थे। प्रशिक्षण के वक्त असावधानी से बम में विस्फोट हो गया और प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। नरेंद्र नागौर जिला डिडवाना के रहने वाले थे।

गौरतलब है कि नरेंद्र कुमार काफी सीनियर प्रशिक्षक थे और अब तक सैकड़ों बमों को निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबे नाकाम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493