दिल्ली में धूप, कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, “दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह या शाम के समय धुंध रह सकती है। इस दौरान हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।”

आईएमडी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493