नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। संसद के पास गुरुवार सुबह एक पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता 39 वर्षीय शख्स का शव बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राम दयाल वर्मा के रूप में की गई है। यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है। इसे सुबह सात बजे देखा गया था।
मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल के मुताबिक, “अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके परिवार से संपर्क साधा जा सके।”
dharmpath.com dharmpath