ताइपे, 12 मई (आईएएनएस)। ताइवान में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, ताइवान की यीलान काउंटी से 19.7 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में पूर्वाह्न् 11.17 बजे आए भूकंप का केंद्र 17.5 किलोमीटर की गहराई में समुद्र में था।
‘ताइवान न्यूज’ ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि यीलान काउंटी में भूकंप की सर्वाधिक तीव्रता छह दर्ज की गई, जबकि यीलान शहर, न्यू ताइपे के वुफेंगशान, हुआलिएन हेपिंग, ताओयुआन और सिन्चु काउंटी के जुडोंग टाउनशिप में भूकंप की तीव्रता चार दर्ज की गई।
ताइपे में भूकंप की तीव्रता तीन दर्ज की गई।
हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath