69वें कान्स फिल्मोत्सव का आधिकारिक रूप से आागज

उद्घाटन समारोह का आयोजन पैलेस ऑफ द फेस्टिवल में हुआ, जिसके मेजबान फ्रांस के हास्य अभिनेता लौरेंट लाफिते रहे।

इस साल की ओपनिंग फिल्म के रूप में फिल्म निर्देशक वूडी एलन की ताजातरीन फिल्म ‘कैफे सोसाइटी’ चुनी गई। वूडी की दो फिल्में-‘हॉलीवुड एंडिंग’ (2002) और ‘मिडनाइट इन पेरिस’ (2011) पहले भी फिल्मोत्सव का उद्घाटन कर चुकी हैं। इस तरह उनकी फिल्में इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव का तीन बार उद्घाटन कर चुकी हैं।

फिल्मोत्सव के निर्णायक मंडल में महिलाओं की कमी को लेकर पूर्व में बहुत आलोचनाएं हो चुकी हैं। इस बार निर्णायकमंडल में चार महिलाएं शामिल हैं, जिनमें अमेरिका से अभिनेत्री किर्स्टन डंस्ट, ईरान से फिल्म निर्माता कतायून शाहबी, इटली की अभिनेत्री-फिल्म निर्देशिका वेलेरिया गोलिनो और फ्रांस की अभिनेत्री वेनेसा पैराडिस शामिल हैं।

निर्णायकमंडल में कनाडा के अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड भी शरीक हैं, जो ‘हंगर गेम्स’ व चीनी फिल्म ‘डा वैनर’ में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493