दिव्यांग नि:शुल्क देख सकते हैं ‘सुप्रीम’

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। साई धर्म तेज अभिनीत तेलुगू एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘सुप्रीम’ दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कर दी गई है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सभी सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में यह फिल्म दिव्यांगों को नि:शुल्क दिखाई जाएगी।

निर्माता दिल राजू ने आईएएनएस को बताया, “सकारात्मक ²ष्टिकोण और मानसिक शक्ति जीवन में आने वाली सभी स्थितियों का सामना करने में मदद करती है। ‘सुप्रीम’ में दिव्यांगों का संघर्ष दिखाया गया है, जो अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से जीवन में जीत हासिल करते हैं। जब हमने विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की तो हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।”

राजू ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति शुक्रवार से अपने साथी के साथ यह फिल्म नि:शुल्क देख सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यह निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए लिया गया।”

अनिल रविपुदी द्वारा निर्देशित फिल्म में राशि खन्ना और रवि किशन प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493