मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पालतू कुत्ते के साथ प्यार करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में सलमान अपने पालतू कुत्ते को ‘किस’ करते दिख रहे हैं। तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, ‘अंकंडिशनल’ यानी ‘बिना शर्त’ प्यार।
सलमान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ है, जो एक पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है, जिन्हें निजी और व्यावसायिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ा। सलमान ने इस किरदार में ढलने के लिए अपना वजन बढ़ाया और कठोर प्रशिक्षण लिया।
फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी एक पहलवान की भूमिका में हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘सुल्तान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath