ड्रैगन मालवाहक यान अंतरिक्ष से लौटा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि यह मानवरहित अंतरिक्ष यान प्रयोगशाला से सुबह 9:19 पर निकला था और 2:51 पर कैलीफोर्निया के दक्षिणपश्चिम लांग बीच से 420 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में आकर गिरा, जहां वैज्ञानिक इसे ढूंढ़ रहे हैं।

अंतरिक्ष केंद्र से यह यान करीब 1,700 किलोग्राम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संबंधित नमूने लेकर आया है। जो बढ़ते नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र के अनुसंधान में काम आएंगे।

इसके साथ ही यह यान मानव अनुसंधान के आखिरी समूह के नमूनों को भी लेकर आया है जो नासा के अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने अपने एक साल के मिशन के दौरान एकत्र किए थे। स्कॉट का मिशन इस साल मार्च में खत्म हो गया था।

नासा ने बताया कि यह नमूने मंगल ग्रह के लिए नासा की यात्रा को लेकर प्रासंगिक नजरिया प्रदान करेंगे।

इन नमूनों से एजेंसी को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि भारहीनता, अलगाव, विकिरण और लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के तनाव को मानव शरीर कैसे समायोजित कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493