शिमला, 12 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार की वापसी उन लोगों के लिए एक सबक है जो ‘लोकतंत्र की हत्या की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस की सरकारों को गिरा रहे हैं।’
पेट्रोलियम, गैस और रसायन उद्योग में आपदा प्रबंधन पर यहां हुए सम्मेलन से इतर वीरभद्र ने संवाददाताओं से कहा, “मैं किसी भी तरह की आपदा का सामना करने के लिए सक्षम हूं। चाहे यह प्राकृतिक हो, इनसान की बनाई हो या फिर राजनैतिक हो।”
उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत से खुश हैं।
उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कांग्रेस के हरीश रावत द्वारा जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा लिया था।
dharmpath.com dharmpath