सर्वोच्च न्यायालय को शुक्रवार को मिलेंगे 4 न्यायाधीश

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय को शुक्रवार को चार नए न्यायाधीश मिल जाएंगे। न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर, न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, न्यायाधीश अशोक भूषण और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता एल. नागेश्वर राव शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे।

सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति से पहले न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश अशोक भूषण केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उनकी नियुक्ति उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

इन चारों के शपथ लेने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 31 है।

न्यायाधीश चंद्रचूड़ पूर्व प्रधान न्यायाधीश वाई. वी. चंद्रचूड़ के पुत्र हैं। वाई. वी. चंद्रचूड़ 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक प्रधान न्यायाधीश थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493