इराक में मार्च से अब तक 80,000 लोग बेघर

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां मंगलवार को एक दैनिक न्यूज ब्रीफिंग में यूएन मानवीय एजेंसी ओसीएचए के हवाले से बताया, “अनबर कॉरिडोर, मोसुल और उत्तरी सालेह अल दिन इन तीन जगहों से लोग दूसरी जगह गए हैं।” इराकी सुरक्षाबलों और सहयोगी सशस्त्र समूहों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियानों को तेज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “सभी स्थानों पर प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराई जा रही है, जिसमें पहले से तैयार भोजन, पानी, स्वच्छता संबंधी सामग्री और शामियाने शामिल हैं।” दुजारिक ने कहा कि फाल्लुजाह जैसे प्रभाावित क्षेत्रों में लाखों नागरिक फंसे हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनएचसीआर ने कहा कि इसके अलावा 2007-2007 में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से अब तक 10 लाख इराकी बेघर हो चुके हैं। 2014 से अब तक 33 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493