फिल्म में आतिया के पिता की भूमिका निभाना चाहूंगा : सुनील

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि वह फिल्म में आतिया के पिता की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले आतिया को फिल्म जगत में पैर जमाने की जरूरत है।

आतिया के साथ फिल्म करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर डैडी सुनील ने कहा, “पहले आतिया को पैर जमाने दीजिए। मैं चाहूंगा कि वह यूएसपी की तरह आगे आए। लेकिन हां, अगर एक बढ़िया पटकथा मिली, तो मैं निश्चित रूप से फिल्म में आतिया के पिता का किरदार निभाना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें अभी वक्त है।”

आतिया को अक्सर फैशन कार्यक्रमों में देखा जाता है, लेकिन सुपरस्टार सलमान खान की ‘हीरो’ से बड़े पर्दे पर लांच होने के बाद वह दोबारा किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं।

सुनील ने कहा, “मुख्य बात यह है कि आज आतिया के पास कई फिल्मों के प्रस्ताव हैं और इस पर फैसला लेना जरूरी है कि वह किस फिल्म पर काम करेंगी। वह फिल्मों को अदाकारी दिखा सकने के नजरिए से देख रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493