लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी हस्ती कायली जेनर और उनके प्रेमी टीगा लगभग दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कथित तौर पर अलग हो गए हैं।
वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, विवादास्पद जोड़ी के अलग होने की अफवाह तब शुरू हुई जब वह गाला रेड कार्पेट पर साथ नहीं देखे गए, बावजूद इसके की दोनों को आमंत्रित किया गया था।
वहीं टीएमजेड का दावा कि शानदार पार्टी से कुछ दिन पहले ही दोनों का अलगाव हुआ।
वेबसाइट के मुताबिक, कायली (18) का मानना है कि कार्यक्रम में उन्हें बुलाने की वजह रैपर से अलग होना है।
एक अन्य रपट के मुताबिक, टीगा (26) मदर्स डे पर मां के साथ लंच के लिए एक अन्य मॉडल के साथ पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath