नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने देवेसेलू में मिसाइल रक्षा स्थल पर गुरुवार को कहा, “इससे प्रदर्शित होता है कि अब यूरोप-अटलांटिक क्षेत्र के बाहर से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से यूरोपीय सहयोगियों की रक्षा करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।”
जेन्स ने सामान्य सुरक्षा के लिए मिसाइल सुरक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “नाटो सहयोगियों को यूरोप-अटलांटिक क्षेत्र के बाहर की बैलिस्टिक मिसाइलों से वास्तव में खतरा है।”
अमेरिका के उप रक्षामंत्री रॉबर्ट वोर्क ने कहा कि देवसेलू में स्थित यह नई प्रणाली नाटो के बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता में मात्रात्मक और गुणात्मक वृद्धि के साथ ही नाटो रक्षात्मक क्षमताओं को मजबूती देगी।
dharmpath.com dharmpath