यहां गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पहली तिमाही में सिना वेबो की सालाना आधार पर आय 11.9 करोड़ डॉलर रही है, जबकि इसका शुद्ध मुनाफा लगभग पांच गुना बढ़कर सालाना आधार पर 1.64 करोड़ डॉलर हो गया है।
मासिक एवं दैनिक उपयोगकर्ताओं की संख्या पिछली तिमाही की तुलना में क्रमश: 2.6 करोड़ और 1.4 करोड़ बढ़ी है।
वेबो कॉरपोरेशन के बोर्ड अध्यक्ष चार्ल्स चाओ के मुताबिक, अधिक उपयोगी एवं लक्षित सूचनाओं और ऑनलाइन वीडियो की बढ़ रही मांग की वजह से उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है।
वेबो के अधिकतर उपयोगकर्ता स्मार्टफोन जैसे उपकरणों के जरिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। चाओ के मुताबिक, विज्ञापन वेबो की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है।
dharmpath.com dharmpath