नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फैशन ब्रांड ‘मेसिमो दुत्ती’ ने दिल्ली में अपने पहले स्टोर के साथ भारत में अपना व्यापार शुरू किया है।
एक बयान के मुताबिक, स्पेन में 1985 में लॉन्च हुए ब्रांड ने गुरुवार को यहां सलेक्ट सिटी वॉक में अपना नया स्टोर खोला।
स्टोर में महिलाओं और पुरुषों के परिधान, फुटवियर और एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।
स्पेन के रिटेल समूह ‘इंडिटेक्स’ के पास ब्रांड का स्वामित्व है। स्पेन के इस अग्रणी ब्रांड को भारतीय बाजार में ‘इंडिटेक्स’ के निर्देशानुसार उतारा गया है। विश्वभर के 73 देशों में ब्रांड के 755 स्टोर हैं।
dharmpath.com dharmpath