मेरी पत्नी मेरी सबसे बड़ी आलोचक : इरफान खान

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उनकी पत्नी सुतपा सिकदर सबसे बड़ी आलोचक होने के साथ उनकी प्रेरणा भी हैं।

इरफान ने ‘मदारी’ फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “हमारा कामकाजी संबंध दोस्ताना नहीं है। जब हम काम करते हैं तब ज्यादा लड़ते भी हैं।”

वह आगे कहते हैं, “वह मेरी सबसे अच्छी आलोचक है। उसे मेरे काम की अच्छी समझ है।”

वह कहते हैं, “अगर वह मेरे काम की तारीफ करती है तो मैं उसकी बात पर आंख बंद करके विश्वास कर लेता हूं। एक अभिनेता को और क्या चाहिए, वह मेरी प्रेरणा भी है।”

सुतपा सिकदर ने फिल्म ‘मदारी’ से फिल्म निर्माण में कदम रखा है। निशिकांत कामत इस फिल्म के निर्देशक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493