चीन विनिर्माण विकास सूचकांक 2015 के अनुसार दुनिया की तीन शीर्ष विनिर्माण शक्तियों में अमेरिका, जर्मनी और जापान शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने साल 2000 के बाद से अपने और अपने प्रतिद्वंद्वियों के बीच के अंतर को काफी कम कर दिया है।
सीएई के अध्यक्ष झाऊ ली ने बताया कि विनिर्माण एक मजबूत राष्ट्र के लिए ठोस आधार तैयार करता है और यह चीन की अर्थव्यवस्था की उन्नति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
रिपोर्ट के अनुसार अतिरिक्त क्षमता और कम गुणवत्ता के उत्पादन जैसी बातों की वजह से चीन के सामने आभी भी कई बाधाएं हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि चीन को अपनी यथास्थिति में बदलाव करने की जरूरत है। यहां ऐसी कई प्रमुख औद्योगिक कंपनियां है जिन पर आज भी पश्चिमी देशों का एकाधिकार और नियंत्रण है।
dharmpath.com dharmpath