मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह पर्वतारोही डेविड लियानो गोंजालेज से मिलने के लिए बेताब हैं।
दीपिका ने लियानो के ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें लिखा गया है, “डेविड छठी बार माउंट एवरेस्ट चोटी पर पहुंचे।”
दीपिका ने इस खबर को अद्भुत करार दिया।
दीपिका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “यह अद्भुत है। ऐसा करने के लिए डेविड के बारे में जो भी कहा जाए कम है। आपसे मुलाकात का अब और इंतजार नहीं होता।”
dharmpath.com dharmpath