गुड़गांव, 13 मई (आईएएनएस)। हरियाणा की साइबर सिटी के सेक्टर 53 में सरस्वती कुंज की झुग्गियों के पास एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की उम्र 20 से अधिक है और इस पर हत्या की संभावना जताई जा रही है।
गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक सहारन ने कहा, “महिला का शव सेक्टर 53 में सरस्वती कुंज की झुग्गियों के पास पूल साइड से बरामद किया गया। महिला की उम्र 25 से 28 साल के आसपास है।”
उन्होंने कहा, “प्रथम ²ष्टया प्रतीत होता है कि महिला के गले में दुप्पटा बांधकर उसका गला घोंटा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।”
सुशांत लोक पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath