मैक्सिको सिटी, 13 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिका की फुटबाल नियामक संस्था-कॉनमेबोल द्वारा किए जा रहे ढांचागत बदलाव की फीफा के अध्यक्ष गिआनी इन्फैनटीनो ने सराहना की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैक्सिको के अखबार कांचा की खबर के मुताबिक फीफा के अध्यक्ष ने मैक्सिको सिटी में हुई फीफा की 66वीं बैठक के दौरान आयोजित की गई कॉनमेबोल की बठैक में भी हिस्सा लिया।
इन्फैनटीनो ने गुरुवार को कहा, “मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है। कॉनमेबोल ने काफी बुरा समय देखा है, लेकिन हम उनके साथ हैं। हम नए स्तर पर जाने के लिए बदलावों के साथ चल रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल नया दौर है जहां हम नए नियमों के साथ काम कर रहे हैं।”
इन्फैनटीनो जानते हैं कि दक्षिण अमेरीक में फुटबाल लोगों के लिए एक जुनून है इसलिए उन्होंने अपील की है कि वह बदलाव के लिए एक साथ खड़े रहें।
उन्होंने कहा, “बदलाव जो कॉनमेबोल शुरू करेगा वह विकास के नए रास्ते हैं। हमने शुरुआत कर दी है और हम लगातार काम कर रहे हैं।”
कॉनमेबोल के अध्यक्ष अलजेन्द्रो डोमिनगुऐज ने कहा कि बजट का 90 फीसदी हिस्सा फुटबाल की गतिविधियों के लिए है।
dharmpath.com dharmpath