रोम, 13 मई (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने शुक्रवार को इटैलियन ओपन में स्विट्जरलैंड की टिमिआ बाकसिनस्की को 7-5, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विश्व की नंबर चार महिला खिलाड़ी मुगुरुजा ने बाकसिनस्की को लगभग दो घंटे चले मुकाबले में शिकस्त दी। मुगुरुजा ने बाकसिनस्की के खिलाफ इससे पहले क्ले कोर्ट पर कोई मुकाबला नहीं खेला था।
मुगुरुजा पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह तीन बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं लेकिन यहां तक नहीं पहुंच सकी थीं।
सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की मैडिसन कीज और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath