नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 16 मई को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में ‘टैगोर्स विजन ऑफ द कन्टेम्परेरी वर्ल्ड’ और ‘टैगोर एंड रशिया’ पुस्तकों की पहली प्रति प्राप्त करेंगे।
दोनों पुस्तकें ‘टैगोर्स विजन ऑफ द कन्टेम्परेरी वर्ल्ड’ और ‘टैगोर एंड रशिया’ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा प्रकाशित की जा रही है। इन पुस्तकों में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में वर्ष 2011 में नई दिल्ली और मॉस्को में आईसीसीआर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत किए गए पेपर शामिल किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath