भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को तेज धूप से गर्मी का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू का असर बढ़ने की संभावना जताई है।
राज्य में शनिवार की सुबह से ही गर्मी और उमस का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, ग्वालियर, रीवा, भोपाल, उज्जैन आदि स्थानों मे लू का असर बढ़ने का अनुमान जताया है।
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43़1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath