उज्जैन, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा पर इंदौर पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ लोगों ने हवाई अड्डे पर और मोदी का स्वागत किया। वे यहां से उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहां अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ का सार्वभौम अमृत संदेश जारी करेंगे।
इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना सहित पांच देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से उज्जैन के निनाौरा के लिए रवाना हो गए। वे निनौरा में अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ का सार्वभौम अमृत संदेश जारी करेंगे। उसके बाद विचार कुंभ स्थल पर अतिथियों से भेंट करेंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर 1.30 बजे इंदौर विमानतल आएंगे और वहां से दोपहर 1.35 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
उज्जैन के विचार महाकुंभ समापन के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।
dharmpath.com dharmpath