मैड्रिड, 14 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के एडिटर-इन-चीफ हे पिंग ने गुरुवार को स्पेन की समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अध्यक्ष जोस एंटोनियो वेरा के साथ मुलाकात कर दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित इस बैठक के दौरान हे ने कहा कि सिन्हुआ, एफे के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है ताकि दोनों देशों के बीच एक सेतु के रूप में काम किया जा सके और चीन, स्पेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बारे में लोगों को सही तरीके से समझा सकें।
वेरा ने कहा कि वह पिछले साल चीन की यात्रा के दौरान मुख्य खबर व्यवसाय में सिन्हुआ की जबरदस्त प्रगति को देखकर प्रभावित हुए।
हे को उम्मीद है कि उनकी मैड्रिड यात्रा से भविष्य में दोनों पक्षों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार होगा।
dharmpath.com dharmpath