नैरोबी, 14 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या के वन्यजीव अधिकारी अवैध शिकार के खिलाफ अभियान में चीनी अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदान की गई प्रौद्योगिकीयों का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।
नैरोबी, 14 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या के वन्यजीव अधिकारी अवैध शिकार के खिलाफ अभियान में चीनी अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदान की गई प्रौद्योगिकीयों का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।
शंघाई एडवांस्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएआरआई) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को केन्या वन्यजीव सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों से नैरोबी में सहयोग पर बातचीत की।
एसएआरआई के अध्यक्ष फेंग सोंगलिन ने कहा कि उन्नत शिकार रोधी तकनीक का प्रावधान वन्यजीव संरक्षण में चीन-केन्या सहयोग का हिस्सा है जो अब एक नए स्तर पर पहुंच गया है।
फेंग के मुताबिक, “हमने अवैध शिकार रोधी प्रौद्योगिकीयों पर शोध किया है और हम उम्मीद करते हैं कि यह केन्या के वन्यजीव प्राधिकरण के लिए लाभप्रद होगा।”
dharmpath.com dharmpath