शैरोन अभी भी बॉस हैं : ओजी ऑसबॉर्न

लॉस एंजेलिस, 14 मई (आईएएनएस)। गायक ओजी ऑसबॉर्न ने कहा है कि उनसे अलग हुई पत्नी शैरोन ऑसबॉर्न अभी भी बॉस हैं, क्योंकि पूर्व जोड़े ने हाल ही में हुए अलगाव के बाद अपनी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई है।

शैरोन ने ओजी को हेयरड्रेसर मिशेल प्यूघ के साथ देखा, जिसके बाद शैरोन ने लॉस एंजेलिस में अपने घर से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन वह अपने व्यवसाय की प्रबंधक बनी हुई हैं।

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लॉस एंजिल्स पैलेडियम में शैरोन ने ओजी के वार्षिक संगीत समारोह ओजफेस्ट और अमेरिकन मेंटल बैंड स्लीपनोट्स म्यूजिक फेस्टिवल नोटफेस्ट के विलय की घोषणा का समर्थन किया था।

ओजी ने ईआनलाइन डॉट कॉम से कहा, “हमारी पत्नियां हमारे लिए जरूरी हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी भी बॉस हैं? उन्होंने कहां, “हां।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493