अफ्रीका अंडर-20 क्वालीफायर्स से युगांडा बाहर

कम्पाला, 14 मई (आईएएनएस)। अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) ने युगांडा की टीम को जारी ‘अफ्रीका अंडर-20 कप ऑफ नेशन्स’ क्वालीफायर्स से बाहर कर दिया है।

युगांडा को टीम में अनुपयुक्त खिलाड़ी को शामिल करने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, युगांडा फुटबाल संघ के अध्यक्ष दारियस मुगोये ने शुक्रवार को कहा कि सीएएफ ने रवांडा के पक्ष में फैसला किया है।

रवांडा ने युगांडा के खिलाफ टीम में तय आयुवर्ग से अधिक उम्र के खिलाड़ी को शामिल करने की याचिका दायर की थी।

पिछले माह युगांडा ने रवांडा को कुल योग में 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

रवांडा फुटबाल संघ ने कथित तौर पर यह आरोप लगाया था कि युगांडा ने चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जो तय आयुवर्ग से अधिक उम्र के हैं।

मैच के बाद हुई जांच में सीएएफ ने एक खिलाड़ी को तय उम्र से अधिक पाया।

रवांडा का सामना अब क्वालीफायर्स के अगले दौर में मिस्र से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493