व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी के विज्ञान विभाग के सह निदेशक जो हेंडल्समैन ने कहा कि नेशनल माइक्रोबायोम इनिशियेटिव (एनएमआई) का उद्देश्य स्वास्थ्य, भोजन, उत्पादन और पर्यावरण बहाली के क्षेत्र के अनुप्रयोगों के विकास में सहायता करने के लिए माइक्रोबायोम्स के प्रति उन्नत समझ विकसित करना है।
जो ने अपने ब्लॉग में लिखा, “एनएमआई का शुभारंभ माइक्रोबायोम साइंस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की प्रगति में तेजी आने से एनएमआई हमारे ग्रह और उसमें रहने वाले लोगों के लिए लाभदायक होगा।”
व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक तथ्यपत्र के अनुसार, माइक्रोबायोम्स मानव स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, और अन्य कारकों पर प्रभाव के साथ विविध पारिस्थितिक तंत्र के व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस नई योजना में तीन लक्ष्य समाहित हैं। इसमें कई विषयों के अनुसंधान का समर्थन, मंच तकनीक का विकास, और माइक्रोबायोम कार्यबल का विस्तार शामिल है।
dharmpath.com dharmpath