शिरीष कुंदर की ‘कृति’ जून में रिलीज होगी

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर की पहली लघु फिल्म ‘कृति’ जून में मूवीज डॉट कॉम पर रिलीज होने वाली है।

इस लघु फिल्म का निर्माण मूवीज डॉट कॉम ने किया है। फिल्म के पोस्टर को शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अहम किरदार निभाया है।

महज 18 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में राधिका आप्टे और नेहा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मनोज जारी बयान में कहा, “लघु फिल्मों में अभिनय से मुझे अलग-अलग फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का अवसर मिला और डिजिटल माध्यम से संतुष्टि मिलती है।”

इस फिल्म में ड्रामा के साथ-साथ सस्पेंस भी है। इसकी कहानी लेखक (मनोज) के चारों ओर घूमती है। जो अप्रत्याशित घटनाओं के बाद खुद को मनोवैज्ञानिक ड्रामे के बीच पाता है। राधा और नेहा का किरदार इसी मानसिक भंवर से जुड़ा हुआ है।

इस फिल्म में मनु ऋषि ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493