मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता से निर्माता बने जैकी भगनानी डीजे स्टीव एंजेलो के संगीत को अपनी अगली फिल्म में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।
जैकी अपने निवास स्थान पर स्टीव से मुलाकात और उनकी आवभगत करेंगे।
जैकी ने जारी बयान में कहा, “स्टीव बॉलीवुड का बहुत बड़ा प्रशंसक है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जब वह भारत आए तो यहां उसका समय बेहतरीन गुजरे। मैं अपनी अगली फिल्म में उनके संगीत को शामिल करने का इच्छुक हूं।”
जैकी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रत्येक शीर्षतम ईडीएम निर्माता सफलता के लिए भारत की ओर देख रहा है और मैं इसे भुनाना चाहूंगा। मैं स्टीव से डीजे के बारे में कुछ सलाह भी लूंगा।”
जैकी ने फिल्म ‘सरबजीत’ से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इसमें मुख्य भूमिका में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्डा है।
dharmpath.com dharmpath