नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अगले दो वर्षो में दो अरब डॉलर मूल्य के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है और ऑफसेट नियम इसमें मदद करेंगे।
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफक्च र्स एसोिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एयरोस्पेस और रक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लक्ष्य हासिल करना बहुत कठिन नहीं है।
पर्रिकर ने कहा, “मैं समझता हूं कि निर्यात प्रोत्साहन का परिणाम मिल रहा है। यह 35 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है, जो करीब दोगुना है।”
उन्होंने कहा, “आने वर्षो के लिए मैंने अपना लक्ष्य खुद तय किया है। अगले दो वर्षो में दो अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य है। यह असंभव नहीं है, क्योंकि ऑफसेट के जरिए निर्यात और विशेषज्ञता, दोनों यहां आ सकते हैं।”
रक्षा मंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षो में दो अरब डॉलर मूल्य के ऑफसेट दायित्व पूरे होने हैं।
पर्रिकर ने यह भी कहा कि सरकार स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को निर्यात करना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि ऑफसेट नियम के तहत किसी देश से आयात करने पर उस देश को कम से कम 30 प्रतिशत धनराशि आयातक देश में निवेश करनी होती है।
dharmpath.com dharmpath