‘नो किसिंग क्लॉज’ से सनी ने किया इंकार

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपने करार में चुंबन दृश्य न करने संबंधी एक शर्त जोड़ रखी है।

इस खबर को पूरी तरह खारिज करते हुए सनी ने कहा, “यह किसी भी तरीके से सही नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह झूठी बातें कौन फैला रहा है।”

सनी लियोन ने शुक्रवार को सबूत के तौर पर ट्विटर पर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक पल को साझा किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “किसने कहा कि मैं कैमरे के सामने किस नहीं करूंगी? डेनियल वेबर।”

फिल्मों में चुंबन दृश्य न करने की अफवाह को सनी ने गलत करार दिया, लेकिन वह लिपलॉक नहीं करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493