इजरायली महिलाएं दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरीं

जेरूसलम, 14 मई (आईएएनएस)। इजरायल में हजारों की संख्या में महिलाओं ने दुष्कर्म, लैंगिकवाद के विरोध में और लैंगिक समानता के लिए शुक्रवार को स्लटवॉक किया।

इजराइल और विश्वभर के देशों में महिलाएं टॉपलेस होकर स्लटवॉक आयोजनों में हिस्सा लेती हैं। जेरूसलम में यह पांचवां वार्षिक आयोजन था। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ कुछ पुरुषों ने भी हिस्सा लिया।

दुष्कर्म संस्कृति एवं यौन उत्पीड़न के पीड़ितों पर दोषारोपण के चलन के खिलाफ कनाडा में 2011 में स्लटवॉक शुरू की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493