लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। लीवरपूल के प्रमुख कोच जुर्गेन क्लोप ने सेविला क्लब की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लीवरपूल अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है।
लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। लीवरपूल के प्रमुख कोच जुर्गेन क्लोप ने सेविला क्लब की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लीवरपूल अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है।
यूरोपा लीग फाइनल में बुधवार को लीवरपूल का सामना सेविला से होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्लोप ने शुक्रवार को वेस्ट ब्रोमविक के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेविला काफी अनुभवी और मजबूत टीम है, लेकिन लीवरपूल के पास भी प्रतिभा की कमी नहीं।
जर्मन कोच ने कहा कि उनकी टीम सही समय पर सही चीज करती है और वे सेविला के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं।
लीवरपूल का मुकाबला बुधवार को सेविला से स्विट्जरलैंड के बेसल के सैंट जेकब पार्क स्टेडियम में होगा।
dharmpath.com dharmpath