नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने बिहार के सिवान में हिंदी दैनिक हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन तथा झारखंड के चतरा जिले के एक टेलीविजन पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह की हत्या की शनिवार को निंदा की।
राठौड़ ने ट्वीट किया, “मेरी संवेदनाएं राजदेव रंजन व अखिलेश प्रताप सिंह के परिजनों के साथ है। ऐसे लोगों की हत्या अस्वीकार्य है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।”
हिंदी दैनिक ‘हिंदुस्तान’ के सिवान के ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की शुक्रवार रात स्टेशन रोड के निकट एक व्यस्त बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वहीं झारखंड के चतरा जिले में एक टेलीविजन चैनल के संवाददाता इंद्रदेव यादव उर्फ अखिलेश प्रताप की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath