दक्षिण अफ्रीका में 3.2 करोड़ लोगों को खाद्य सहायता की जरूरत : डब्ल्यूएफपी

डब्ल्यूएफपी ने कहा कि लोगों को भोजन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए 67.7 करोड़ डॉलर की मदद की जरूरत है।

डब्ल्यूएफपी के क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा विश्लेषण सलाहकर एंड्र्यू ओदेरो ने कहा कि संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि सरकार तथा डब्ल्यूएफपी सहित सामाजिक संस्थाएं वर्तमान में खाद्य पदार्थो की जरूरत का आकलन करने में लगे हैं, जिसे अगले महीने की शुरुआत में जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अल नीनो प्रभाव के कारण वहां सूखे के मौसम का विस्तार हो गया है। लगातार दो साल से मालावी जैसे कई देशों में खेती हुई ही नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493