कॉन्स, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर को कान्स फिल्म समारोह के लिए शुभकामनाएं भेजी।
इस समारोह में सोनम के परिधान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
सोनम को शुभकामनाएं देने के लिए अनिल ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “सोनम कान्स के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि 2016 इस समारोह में तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो।”
सोनम इस फिल्म समारोह में छठी बार हिस्सा ले रही हैं। वह कान्स में लॉरियल पेरिस की एम्बेसेडर के रूप में शामिल होंगी।
कान्स में सोनम छह साल में पहली बार प्रतिष्ठित एएमफएआर गाला में भी शामिल होंगी। इस समारोह का आयोजन एड्स जैसी बीमारी के खिलाफ लड़ने हेतु फंड इकट्ठा करने के लिए किया जाता है।
इस समारोह का आयोजन 19 मई को होगा।
dharmpath.com dharmpath