कान्स फिल्मोत्सव में फिल्म जगत की वैश्विक हस्तियों से मिले राज्यवर्धन राठौड़

कान्स, 15 मई (आईएएनएस)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यहां जारी कान्स फिल्म महोत्सव में ब्रिटेन के संस्कृति , संचार एवं रचनात्मक उद्योगों के राज्य मंत्री एड वैजे और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत की कई अन्य प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मुलाकात का उद्देश्य उन्हें फिल्म जगत में भारत सरकार की नई पहल और भारत में वैश्विक फिल्म जगत के लिए असंख्य अवसरों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराना था।

इस मुलाकात के दौरान, राठौड़ और वैजे ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) में ब्रिटेन की सहभागिता के बारे में चर्चा की। इस फिल्मोत्सव का आयोजन वार्षिक रूप में गोवा में होता है।

इस बीच, राठौड़ ने कान्स फिल्मोत्सव के व्यावसायिक साझेदार मार्चे दु फिल्म (फिल्म बाजार) के कार्यकारी निदेशक जेरोम पैलार्ड और टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के कलात्मक निदेशक कैमरन बेले से भी मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान राठौड़ ने उन्हें आईएफएफआई के बारे में बताया और अन्य फिल्मोत्सवों के साथ इसे ऊंचाई के एक अन्य स्तर तक ले जाने के लिए उनकी साझेदारी का भी आग्रह किया।

राठौड़ ने टेलीफिल्म कनाडा की मुख्य कार्यकारी निदेशक कारोले ब्राबांट से भी मुलाकात की और उमके साथ भारत तथा कनाडा के बीच संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493