आज के सबसे अच्छे स्ट्राइकर हैं हिग्वेन : कोस्टाकुर्टा

मिलान, 15 मई (आईएएनएस)। एसी मिलान और इटली के पूर्व स्टार फुटबालर एलेसांद्रो कोस्टाकुर्टा का मानना है कि नापोली के लिए खेलने वाले गोंजालो हिग्वेन आज की तारीख में सबसे अच्छे स्ट्राइकर हैं।

अर्जेटीना के हिग्वेन (28) ने इस सीजन में नापोली के लिए 34 सेरीए मैचों में 33 गोल किए हैं।

हिग्वेन के पास 1949-50 में गुन्नार नोर्डाही द्वारा एक सीजन में किए गए 35 गोलों के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका है।

फुटबाल इटालिया नेट ने कोस्टाकुर्टा के हवाले से लिखा है, “मुझे यह कहते हुए कोई हिचक नहीं कि हिग्वेन आज की तारीख में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। हिग्वेन ने बीते कई सालों से कायम रिकार्ड को ध्वस्त किया है। उनके पास खेल की समझ है और वह गेंद के साथ बहतरीन हैं।”

कोस्टाकुर्टा ने मिलान के लिए 663 मैच खेले हैं। वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन हिग्वेन मिलान के लिए जरूर खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493