मॉस्को, 15 मई (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विटाली मुटको ने डोपिंग घोटाले में फंसे अपने देश के एथलीटों के लिए माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी रियो ओलम्पिक में एथलीटों को भाग लेने की अनुमति देने का आग्रह भी किया।
समाचार एजेंसी टास के अनुसार, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के द्वारा रूस को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
समाचार पत्र ‘द संडे टाइम्स’ में प्रकाशित मुटको ने अपने लेख में लिखा, “हम डोपिंग में असफल हुए अपने एथलीटों की ओर से क्षमाप्रार्थी हैं। हम इसलिए भी माफी मांग रहे हैं, क्योंकि देश खेल स्तर में काफी आगे रहा है और ओलम्पिक स्थलों के लिए अनुचित हर चीज के खिलाफ है।”
मुटको ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) से अखिल रूस एथलेटिक महासंघ (एआरएएफ) को निलंबित करने के पीछे का कारण अच्छी तरह से प्रलेखित किया गया है और यह काफी भारी है।”
खेल मंत्री ने आगे कहा, “सहासंघ प्रबंध की ओर से डोपिंग रोधी नियमों को तोड़ने वाले एथलीटों और कोचों के साथ काफी गंभीर गलतियां की गई है। और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों को तोड़ा गया है। हम साफ-साफ कहना चाहते हैं कि हम शर्मिदा हैें।”
मुटको ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों की गलतियों का खामियाजा निर्दोष खिलाड़ी भुगते, यह सही नहीं और वह डोपिंग को समाप्त करने के लिए अपने स्तर पर हर भरसक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि डोपिंग केवल रूस की ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक समस्या है।
dharmpath.com dharmpath