जांजगीर, 15 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिलांतर्गत अंजोरीपाली सक्ती में बोरवेल का वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी मृतक जगदलपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सभी लोग वाहन में पीछे बैठे थे, तभी अचानक वह पलट गया, जिससे वे उसके नीचे ही दब गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
dharmpath.com dharmpath